फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पुल निर्माण की मांग को सीएम से मुलाकात की

Sat, 10 Jan 2026 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। विकासखंड चिन्यालीसौड़ के तुल्याड़ा गांव के पास पुल न होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कनिष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि व नेरी गांव निवासी हरीश थपलियाल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पुल निर्माण के संबंध में पत्र सौंपा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को सौंपे पत्र में हरीश ने बताया कि धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर तुल्याड़ा गांव के समीप के पिराड़ा की पहाड़ियों से सालों से पत्थरों की बरसात हो रही है। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ता है।
पिराड़ा की पहाड़ी से पत्थर गिरने से कई लोगों को जान भी गंवानी पड़ी। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सकेगा। सीएम ने संबंधित विभाग को प्रस्ताव का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें