पुरोला। क्षेत्र की देवी देवताओं की विरासत और धरोहर के संरक्षण को लेकर सिंगतुर पट्टी के ग्रामीणों ने बैठक की। साथ ही फरवरी में मोरी के देवरा गांव में दानवीर कर्ण महाराज के मंदिर परिसर में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
रविवार को देवरा गांव में दानवीर कर्ण महाराज के मंदिर परिसर में ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। सिंगतुर पट्टी के दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा ने बताया कि सम्मेलन के माध्यम से सनातन संस्कृति, परंपराओं, धार्मिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्द्धन पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस मौके पर ईश्वन पंवार, चमन सिंह, सुखदेव राणा, बाबू राम डिमरी, द्वारिका नौटियाल, जयदेव नौटियाल, रमेश नौटियाल, हरिमोहन रागड़, रणधीर सिंह राणा आदि मौजूद रहे। संवाद