फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कूड़ा निस्तारण के लिए पालिका के खिलाफ की नारेबाजी

Sun, 11 Jan 2026 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। शहर के हनुमान चौक पर कूड़ा निस्तारण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। रविवार को 24वें दिन धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तांबाखानी से जल्द डंपिंग जोन अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

हनुमान चौक पर धरने पर बैठे गोपीनाथ सिंह रावत ने कहा कि पालिका की ओर से शहर का कूड़ा खुले में डाला जा रहा है जिससे भागीरथी प्रदूषित हो रही है। उत्तरकाशी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बार-बार ज्ञापन देने और चेतावनी देने के बावजूद नगर पालिका और सरकार पूरी तरह मौन है।
कूड़ा निस्तारण को लेकर जारी धरने पर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के साथ ही स्थानीय लोगों का भी समर्थन मिल रहा है। रविवार को धरना स्थल पर दिनेश सेमवाल, विष्णुपाल सिंह रावत, कुलदीप गुसाईं, महावीर प्रसाद भट्ट, डॉ नागेंद्र जगूड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें