फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: परंपरागत स्वास्थ्य दाइयों को स्थाई नियुक्ति देने की मांग

Mon, 19 Jan 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। परंपरागत स्वास्थ्य दाइयों ने सरकार से मानदेय में वृद्धि के साथ ही स्थायी नियुक्ति दिलाने की मांग की है। इस संबंध में दाई संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में स्वास्थ्य दाई संगठन ने उत्तरकाशी के स्वास्थ्य दाइयों का मानदेय 400 रुपये से बढ़ाकर 15 हजार प्रतिमाह करने की मांग की है।
विज्ञापन

इसके साथ ही 60 वर्ष से ऊपर की स्वास्थ्य दाइयों को सम्मान धनराशि और पेंशन देने, 60 वर्ष से कम उम्र की स्वास्थ्य दाइयों को स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर स्थाई नियुक्ति देने और प्रसव से संबंधित सामग्री देने की भी मांग रखी है। संगठन की अध्यक्ष इंद्रा देवी ने कहा कि उत्तरकाशी की स्वास्थ्य दाइयां अपनी न्योचित मांगों को लेकर विगत कई वर्षों से आंदोलनरत रही है। ज्ञापन देने वालों में चंद्रा देवी, पिंगला देवी, चामूली देवी, प्रेमा देवी, इंद्रा देवी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें