फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर काशी: अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र के पूर्व वैज्ञानिक के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र के पूर्व वैज्ञानिक के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र से सेवानिवृत्त डॉ. दयानंद पंत ने बताया कि उनका परिवार बल्लूपुर स्थित मानसरोवर कॉलोनी में रहता है। वह बीती 22 जनवरी को घर का ताला लगाकर परिवार सहित हैदराबाद गए हुए थे। 13 फरवरी को लौटे तो देखा कि घर के अंदर कमरों के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा पड़ा था। घर में सामान चेक किया तो चोर पौने दो लाख रुपये की नकदी, दो सोने के मंगलसूत्र, दो कानों के टॉप्स, छह मूर्तियां और कुछ बैंक के दस्तावेज चोरी कर ले गए।

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें