उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में आयोजित यूथ उत्सव में सिरमौरी गायक दीपक चौहान के साथ कर्तव्य फाउं
उत्तरकाशी। कर्तव्य फाउंडेशन की ओर से आयोजित कर्तव्य यूथ उत्सव के दूसरी सांस्कृति संध्या सिरमौरी गायक दीपक चौहान के नाम रही। उन्होंने तेरा मेरा प्यार अडिये, साहिबा री बीबीये व पहाड़ी नाटियों से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। वहीं, दिन में पुलिस की ओर से मंच पर आम लोगों को कानूनी जानकारी दी गई।
रामलीला मैदान में आयोजित कर्तव्य यूथ उत्सव की दूसरी सांस्कृति संध्या बड़कोट नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल और डुंडा ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने किया। उन्होंने कर्तव्य फाउंडेशन के इस कार्यक्रम की सराहना की। साथ ही अपनी संस्कृति को सहेजना और आने वाली पीढि़यों तक पहुंचाने का आग्रह किया। इसके बाद सिरमौरी गायक दीपक चौहान ने सांस्कृति संध्या का शुभारंभ हिंदी गानों से किया। इसके बाद उन्होंने श्री गणेशा, साहिबा रीबीबीए, तेरी शांगरी, इन्हा छोरुआ जो लिया समझाया, तेरा मेरा प्यार अड़िये, साहिबा री बीबीये गीत गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, शुक्रवार दिन में मंच पर पुलिस विभाग की ओर से आम लोगों साइबर क्राइम, महिला अपराध के साथ ही अन्य कानूनी जानकारी दी। वहीं, युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी। कहा कि युवा पीढ़ी नशे से दूर रह कर अपना भविष्य बनाएं। इस मौके पर किशोर भट्ट, फाउंडेशन के संयोजक शुंभम पंवार, दीपक नौटियाल, देवेंद्र महर, शुभम मराठा, मनवीर रावत, दीप्ति, कमलेश्वरी, प्रीति, दीपक, उपतिस, आयुष बिष्ट आदि मौजूद रहे।