फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ गई महिला दिल्ली में मिली

Mon, 16 Jan 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ महीने पहले राजस्व क्षेत्र नौगांव के एक गांव से लापता मां-बेटी को स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति के साथ दिल्ली से बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक चार दिसंबर 2016 से लापता 40 वर्षीया महिला और उसकी 15 साल की बेटी चौंधार गांव प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल निवासी नरेश पुत्र मोहन लाल के साथ दिल्ली में रह रही थी।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। उसके खिलाफ थाना पुरोला में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जायेगा। पति के पत्नी को साथ रखने से इंकार करने पर  पुलिस ने दोनों मां-बेटी को महिला के भाई के हवाले कर दिया है।

नौगांव ब्लाक के एक गांव की महिला और उसकी 15 वर्षीय बेटी चार दिसंबर को अचानक गांव से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद मां-बेटी का पता नहीं लगने पर महिला के पति ने आठ दिसंबर को राजस्व चौकी नौगांव में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। मुकदमे को चार जनवरी 2017 को रेगुलर पुलिस को सौंपा गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के जरिये डेढ़ सप्ताह बाद दोनों को एक पुरुष के साथ दिल्ली से बरामद किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले उसकी फेसबुक के जरिये चौंधार प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल निवासी नरेश के साथ दोस्ती हुई थी जो धीरे धीरे प्रेम प्रसंग मे बदल गई। नरेश ने उसे फोन कर विकासनगर बुलाया था जहां से वे दिल्ली चले गये।

36 साल का नरेश दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है, और शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। थानाध्यक्ष पुरोला बीएस चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के पति ने उसे साथ रखने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें