फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: स्वयं सेवकों ने संगठित करने का दिया संदेश

Sun, 29 Mar 2026 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज की वर्तमान स्थिति और भविष्य की दिशा की साझा
विज्ञापन

उत्तरकाशी/पुरोला। संघ के शताब्दी वर्ष पर पुरोला और जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से प्रमुखजन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने देश और समाज की वर्तमान स्थिति और भविष्य की दिशा पर विचार साझा किए।
रविवार को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सुनील ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित की जा रही प्रमुख जन गोष्ठी शृंखला का हिस्सा है। गोष्ठियों का उद्देश्य समाज के प्रबुद्ध वर्गों के साथ संवाद स्थापित करना, सामाजिक समरसता, हिंदुत्व और संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर चर्चा करना है। इस मौके पर प्रेम सिंह पंवार, गुलाब नेगी, हिमांशु, अजय, मोहन कुमाई, देवी प्रसाद, कमलेश रतूड़ी, मनोज वर्मा, अरविंद रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुरोला नगर पालिका सभागार में आरएसएस के स्वयं सेवकों ने सेवा, संकल्प और समर्पण भाव को लेकर प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया। संघ के सह प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. अभय ने कहा कि संघ अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूरे कर चुका है। इस मौके पर जयपाल, कबूल पंवार, दिनेश, प्रभात बिजल्वाण, फकीर चंद रावत, नवीन, अजीत, पुलम, राजपाल, रामचंद्र पंवार, बलदेव रावत, अमित नौडियाल, एलम पंवार, विक्रम रावत, त्रेपन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें