फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली छुट्टी पर गए टीचर ड्यूटी पर नहीं लौटे

Fri, 04 Nov 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उत्तरकाशी।
विज्ञापन
टीचर - फोटो : file photo
विज्ञापन
विकासखंड मोरी में एसडीएम के औचक निरीक्षण के दौरान एक ही स्कूल से पांच अध्यापक ड्यूटी पर हाजिर नहीं मिले, जबकि एक जूनियर व प्राथमिक स्कूल समय से पहले ही छुट्टी कर दिए जाने पर स्कूल बंद मिले। एसडीएम ने स्कूल बंद होने व शिक्षकों के नदारद रहने पर वेतन रोकने की कार्रवाई को डीएम को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन


एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने तहसील मुख्यालय नानाई मोरी के राजकीय बालिका हाईस्कूल का औचक निरीक्षण किया, जिसमें पांच अध्यापक दीवाली के बाद से अभी तक स्कूल आये ही नहीं।

वहीं जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक स्कूल नानाई में दोपहर भोजन के बाद छुट्टी होने के कारण स्कूल बंद मिला। एसडीएम नेगी ने बताया कि राजकीय बालिका हाईस्कूल के भवन की बदहाल स्थिति के साथ ही विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष में सामान भरा पड़ा मिला जबकि दीपावली की छुट्टियों के बाद से निशी चंद्रिका, दीपारानी, शशिपाल, सीमा चौहान समेत चार अध्यापक गायब मिले।
विज्ञापन


प्रयोगशाला सहायक गिरीश चंद डेढ़ हफ्ते से बिना अवकाश के गायब हैं। नेगी ने बताया कि जूनियर व प्राथमिक स्कूल नानाई में भी निरीक्षण के दौरान दोपहर भोजन के बाद छुट्टी कर दिए जाने के कारण बंद मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें