उत्तरकाशी। बौन इंजीनियरिंग कॉलेज में में रोबोटिक्स एवं आर्जुइनो व मशीन लर्निंग विषयों पर आधारित छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञों की ओर से इंजीनियरिंग के छात्रों को आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान देने के साथ ही नवाचार के लिए प्रेरित किया गया।
गुरुग्राम स्थित क्लाउड एजुकेशन लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से आए विशेषज्ञ शैलेंद्र सिंह और गौरव शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा का प्रशिक्षण दिया। प्रथम चरण में 23 से 25 मार्च तक रोबोटिक्स एवं आडुइनो कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बीटेक एवं बीसीए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
छात्रों ने इलेक्ट्रॉनिक्स के मूल सिद्धांत, सर्किट निर्माण, सेंसर व आडुइनो आधारित प्रोग्रामिंग का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। कॉलेज की सांस्कृतिक एवं विरासत समिति की छात्रा प्रभारी सृष्टि असवाल ने बताया कि इस कार्यशाला से छात्रों में तकनीकी समझ और नवाचार की क्षमता बढ़ी है। संवाद