फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: टिहरी बांध की झील में जमा कचरे की दुर्गंध से जीना हुआ मुश्किल

Sat, 06 Sep 2025 04:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने की कीटनाशकों के छिड़काव की मांग
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़। टिहरी बांध की झील में जमा कई टन कचरा परेशानी का सबब बन गया है। कचरे से उठती दुर्गंध बीमारियों को न्योता दे रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि जल्द ही कचरा नहीं हटाया गया तो नगर में बीमारियां फैल सकती है। बीमारियों से आशंकित क्षेत्र के लोगों ने टीएचडीसी प्रशासन से झील में जमा कचरा साफ करने और नगर क्षेत्र में कीटनाशकों के छिड़काव की मांग की है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
चिन्यालीसौड़ में टिहरी बांध की झील में पेड़, लकड़ी के साथ ही बड़ी मात्रा में पॉलिथीन आदि अजैविक व जैविक कचरा जमा हो रहा है। ऐसे में कचरे से उठती दुर्गंध तटवर्ती क्षेत्रों में बीमारियों को न्योता दे रही है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शूरवीर रांगड और व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल ने बताया कि टिहरी बांध की झील में जमा कचरे से उठती दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झील में गंदगी के कारण चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के देवीसौड, गैलाडी, अस्पताल रोड, तुल्याडा नेरी, नागणी, हिटारा के लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। यदि समय से कचरा नहीं हटाया गया तो बीमारियां फैल सकती है। उन्होंने टीएचडीसी से जल्द समस्या के निराकरण की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जसबीर चौहान, कनिष्ठ प्रमुख भानुप्रिया थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें