नौगांव के थली मोटरमार्ग पर इस तरह बरसात में ढह गई है सुरक्षा दीवार।
- फोटो : UTTER KASHI
थली मोटर मार्ग पर घटिया निर्माण का मामला सामने आया है। दो दिन पूर्व मोटर मार्ग पर लाखों की लागत से तैयार सुरक्षा दीवार का करीब 25 मीटर हिस्सा भरभराकर ढह गया। स्थानीय लोगों ने दीवार की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।
पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड पुरोला की ओर से थली गांव के लिए सड़क कटिंग का काम किया जा रहा है। वर्ष 2019 में विभाग ने सड़क के शुरुआती भाग में लाखों रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार लगाई थी, जो महज डेढ़ साल में ही बारिश की भेंट चढ़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीवार का निर्माण करते समय न तो उसकी नींव का ध्यान रखा गया और न ही गुणवत्ता का। विभाग के जेई पंकज कुमार का कहना है कि दीवार की नींव वाली जगह पर भूधंसाव होने से दीवार को नुकसान पहुंचा है। मौसम साफ होते ही सुरक्षा दीवार का पुनर्निर्माण किया जाएगा।