फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने भ्रमण कर जानीं समस्याएं

विज्ञापन
उत्तरकाशी नगर पालिका के गंगोरी क्षेत्र का भ्रमण कर समस्याएं सुनते पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने वार्ड एक गंगोरी क्षेत्र का भ्रमण कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने और जहां स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं, वहां प्राथमिकता के साथ लाइटें लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने पालिका के अधिशासी अधिकारी सुशील कुरील के साथ गंगोरी वार्ड के पॉवर हाउस, कोट बंगला, तेखला, खांड, बगियाल गांव वाली रोड, उत्तरौं रोड आदि का निरीक्षण किया। कोट बंगला भंगल्याणी में निर्माणाधीन सड़क का जायजा लेते हुए वार्ड में खराब सड़कों को सही करवाने के निर्देश दिए। आपदा से खतरे की जद में आए घरों में रहने वाले परिवारों को भी जल्द सुरक्षा कार्य करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सभासद देवेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें