फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पाइप लाइन टूटने से धंस रही है सड़क

Sat, 10 Oct 2026 06:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चार किमी की पैदल दूरी नापने के लिए मजबूर हैं स्कूली बच्चे
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गंगोरी-संगमचट्टी मोटर मार्ग पर पिछले दस दिनों से पाइप लाइन टूटी है जिससे पानी गिरने के कारण सड़क धंस रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले सड़क बरसात के दौरान धंस गई थी वहीं अब पाइप लाइन के पानी के कारण धंसाव ओर बढ़ गया है। स्थिति यह है कि इससे स्कूल के वाहन न आने के कारण बच्चों को गंगोरी तक चार किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है।
स्थानीय निवासी मान सिंह पंवार ने कहा कि गत दस दिनों से गंगोरी-संगमचट्टी मोटर मार्ग पर चिंवा के समीप पाइपलाइन टूटी होने के कारण वहां से सड़क पानी बह रहा है। इससे सड़क पर धंसाव बढ़ने के कारण वाहनों की आवाजाही में खतरा बना है। सड़क से दस से अधिक गांव के लोग आवाजाही करते हैं। साथ ही सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क धंसने के कारण स्कूली बच्चों के वाहन चिंवा व रवाड़ा नहीं आ रहे हैं जबकि क्षेत्र से कई बच्चे गंगोरी व जनपद मुख्यालय के विद्यालयों में पढ़ते हैं। इससे स्कूली बच्चों को गंगोरी तक करीब चार किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। पंवार ने कहा कि अगर पाइपलाइन को जल्द ठीक नहीं किया गया तो इससे सड़क को अधिक नुकसान हो सकता है। साथ ही पानी की भी बरबादी हो रही है। अभी तक वहां पर कोई कर्मचारी भी स्थिति को देखने नहीं आया है। इस संबंध में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से संपर्क करने पर नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें