फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: 29 गांव की कानून व्यवस्था रेगुलर पुलिस संभालेगी

Thu, 15 Jan 2026 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। राजस्व पुलिस में शामिल चिन्यालीसौड़ विकासखंड के 29 गांवों की कानून व्यवस्था का जिम्मा अब रेगुलर पुलिस संभालेगी। इन गांवों की सुरक्षा व्यवस्था थाना धरासू को स्थानांतरित हो गई है। इससे गांवों में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी। लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को देख रही राजस्व पुलिस के हाथों से दो दर्जन से अधिक गांवों की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा छिन गया है। शासन ने गांवों की कानून व्यवस्था राजस्व पुलिस से स्थानांतरित कर रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दी है।
विज्ञापन

गांवों की कानून व्यवस्था रेग्युलर पुलिस संभालेगी। चौकी प्रभारी चिन्यालीसौड़ तस्लीम आरिफ ने बताया कि फिलहाल गांवों में राजस्व पुलिस से स्थानांतरित कर रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि गांवों में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने का भरपूर प्रयास रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें