छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी
नौगांव (उत्तरकाशी)। तीन दिवसीय रवांई लोक महोत्सव सांस्कृति कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। इस दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
शुक्रवार को रवांई लोक महोत्सव का शुभारंभ बाबा बौखनाग, रुद्रेश्वर महादेव, भदेश्वर, मदेश्वर, मां भद्रकाली की डोलियों के सानिध्या में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने रिबन काट कर किया। इस दौरान दौलत राम रवांल्टा विद्या मंदिर इंटर कालेज और यमुना वैली पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ अतिथियों का स्वागत किया।
वहीं, मंच पर रवांई लोक महोत्सव में अनिल बेसारी, बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, परमार्थ विजय पब्लिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी। इस मौके पर राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान, रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमैन ओमकार बहुगुणा, विजय बंधानी, जगदीश असवाल, प्रताप चौहान मौजूद रहे।