फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगांव में लगे जाम ने लोगों को रुलाया घंटों

Tue, 12 Apr 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
जाम - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नौगांव में जाम के झाम से आम जनता परेशान है। यात्रा सीजन में स्थिति भयावह होनी तय है, लेकिन पुलिस प्रशासन के पास अभी तक समस्या से निपटने का कोई प्लान नहीं है। नौगांव तिराहे पर रोजाना घंटों जाम की स्थिति में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को भी यहां करीब पौने दो घंटे तक जाम लगा रहने पर दर्जनों वाहन फंसे रहे। इस दौरान ट्रैफिक नियंत्रण की जिम्मेदारी एक कांस्टेबिल के भरोसे रही। उसे जाम खुलवाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच स्कूली बच्चे भी जाम के बीच जोखिम के साथ आवाजाही करने को मजबूर हुए। इस दौरान हादसे की आशंका भी बनी रहती है। यह स्थिति सिर्फ मंगलवार को नहीं हुई, यहां रोजाना घंटों जाम लगना आम हो गया है।

अर्जुन सिंह, गजेंद्र नौटियाल, प्रकाश आदि का कहना है कि बड़कोट, पुरोला और देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों के चालक नौगांव तिराहे पर अपने वाहन आड़े तिरछे खड़े कर नदारद हो जाते हैं, जिससे यहां जाम लगता है। इस बारे में पुलिस को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन पुलिस सिपाहियों की कमी का रोना रो रही है।
विज्ञापन


यात्रा सीजन शुरू होने में अब एक माह से भी कम समय बचा है। यदि शीघ्र कोई ठोस ट्रैफिक प्लान तैयार नहीं किया गया, तो यात्रा सीजन की शुरूआत में ही जाम के झाम से तीर्थयात्रियों का यात्रा शेड्यूल गड़बड़ाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें