फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कॉलेज में हुआ अभिविन्यास कार्यक्रम

Sun, 07 Dec 2025 04:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। बर्फिया लाल जुवांठा पीजी कॉलेज के उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र (कोड 15030) में रविवार को नए पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अध्ययन केंद्र से नए जुड़े विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की अध्ययन प्रणाली, परीक्षा प्रक्रिया, ऑनलाइन-ऑफलाइन असाइनमेंट, अध्ययन सामग्री, परीक्षा फार्म व उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से जारी नई दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। साथ ही पूर्व सेमेस्टर की कक्षाओं को भी संबोधित करते हुए शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के प्रति नियमितता, समयबद्ध असाइनमेंट जमा करने व परीक्षा संबंधी नियमों से अवगत कराया। कार्यक्रम में सहायक समन्वयक राजेंद्र लाल आर्य, डॉ. यमुना प्रसाद रतूड़ी, डॉ. भूपाल सिंह कार्की, प्रताप सिंह, कुन्दन सिंह रावत, कुशमिला रावत, प्रहलाद उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें