फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाबद्ध ढंग से बनाएंगे नए जिले : सीएम

Sat, 08 Oct 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
नौगांव में हिमवंत कवि चंद्रकुवंर बर्त्वाल की प्रतिमा का अनावरण करते मुख्यमंत्री हरीश रावत। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि कवि बर्त्वाल ने अपनी छोटी उम्र में साहित्य के क्षेत्र में जो काम किया, वह लोगों के लिए प्रेरणा का काम कर रहा है। उनके द्वारा लिखी गई कविताओं और कहानियों से उन्हें आज भी याद किया जाता है।
विज्ञापन


कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल शोध संस्थान की ओर से ब्लॉक मुख्यालय में मूर्ति स्थापित की गई। सीएम रावत ने पृथक जनपद यमुनोत्री की मांग पर लोगों को आश्वस्त किया कि वह निराश न हों। समय आने पर सब ठीक हो जाएगा। योजनाबद्ध तरीके से ही नए जनपदों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने देवलांग मेले को राजकीय मेले का दर्जा देने की घोषणा की और इस वर्ष मेले के लिए राजकीय कोष से तीन लाख रुपये देने की बात कही। सीएम ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सामूहिक खेती को बढ़ावा दिया जाए, तो सरकार महिलाओं को एक लाख रुपये का अनुदान देगी। सीएम ने कहा कि रर्वाइं क्षेत्र की संस्कृति की समूचे प्रदेश में अलग पहचान है, इसे संरक्षित रखने की जरूरत है।

चंद्र कुंवर बर्त्वाल शोध संस्थान के सचिव योगंबर सिंह बर्त्वाल ने उनकी रचनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर कार्यक्रम के स्थानीय संयोजक जगवीर बर्त्वाल, ब्लाक प्रमुख रचना बहुगुणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, राम प्रसाद सेमवाल, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, पूर्व जिपं अध्यक्ष सकल चंद रावत, पालिकाध्यक्ष बड़कोट अतोल रावत, प्रदीप गैरोला, प्रकाश असवाल, विजेंद्र रावत, मोहन प्रसाद सिल्वाल आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


सीएम को बताई समस्याएं
मूर्ति अनावरण के बाद मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को घेर कर समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा, जिस पर सीएम ने शीघ्र ही सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

नौगांव कांग्रेस पार्टी के पूर्व न्याय पंचायत अध्यक्ष लायबर सिंह कलूड़ा ने ब्लॉक में मनरेगा सहायक के पदों पर हुई भर्ती में धांधली की लिखित शिकायत सीएम से की। उनका कहना था कि मेरिट में 80 फीसदी योग्यता वाले अभ्यर्थी को बाहर रखा गया, जबकि 40 फीसदी वालों का चयन किया गया। सीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें