फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मंत्री ने अधूरे भवन निर्माण पूरा करने का दिया आश्वासन

Thu, 09 Apr 2026 04:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। स्वास्थ्य वन मंत्री सुबोध उनियाल ने श्रीदेव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भर्ती रोगियों से बातचीत कर अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, औषधि भंडार, एक्सरे, सीटी स्कैन अनुभागों का निरीक्षण किया। सीएमएस डॉ. सुनीता कुमारी ने चिकित्सालय में रिक्त डॉक्टरों के पदों पर नियुक्ति करने, डाॅक्टरों और कर्मचारियों के लिए निर्माणाधीन भवनों का कार्य पूरा न होने से होने वाली परेशानी से अवगत कराया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि चिकित्सालय परिसर में वर्षों से आधे- अधूरे आवासीय भवनों को शीघ्र निर्मित कराया जाएगा। चिकित्सालय परिसर में वाहन पार्किंग के लिए भी धन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने स्वच्छता और सफाई पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें