फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना आठवें दिन भी जारी

Thu, 09 Apr 2026 04:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी/पुरोला। तीन सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में आठवें दिन भी धरना जारी रहा। उन्होंने कहा कि उनके धरने को आठवें दिन हो गया है लेकिन सरकार उनकी मांगों को लेकर कोई वार्ता नहीं कर रही है। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने मांगें पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी नौटियाल ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से 18,000 प्रतिमाह मानदेय दिए जाने, सेवानिवृत्त होने पर दस लाख देने का जिओ पर ही 300 कटौती का प्रस्ताव पारित किए जाने अन्यथा हमारे खाते से 300 की कटौती न किए जाने, बायोमीट्रिक मशीन से न जोड़ा जाने सहित अन्य मांग कर रहे है लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है।
कहा कि यदि जल्द ही सरकार उनकी मांगों का निस्तारण नहीं करती है तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर सुमित्रा देवी, किरण भंडारी, वंदना देवी, संगीता देवी, राजकुमारी, शारदा देवी, बीना भारती, रेखा देवी, प्रवीना देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

वहीं, पुरोला में धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर मेनका चौहान, शुभा चौहान, बिना चौहान, सुमित्रा, मीना, सुषमा, तारा, सुलोचना, रीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें