उत्तरकाशी। जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत भोजन माताओं ने सरकार से मानदेय में बढ़ोतरी की मांग की है। इसको लेकर सोमवार को भोजन माता संगठन की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
भोजन माता संगठन की अध्यक्षा सांवला देवी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न विद्यालयों की भोजन माताएं सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। भोजन माताओं ने एडीएम मुक्ता मिश्र के माध्यम से डीएम को ज्ञापन सौंपकर उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई की मांग रखी। अध्यक्ष सांवला देवी ने बताया कि भोजन माताएं लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग करते आ रहे हैं लेकिन सरकार ने उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया है। महंगाई के इस दौरान में उन्हें सिर्फ तीन हजार महीना का मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे सरकार से भोजन माताओं को 20 हजार प्रतिमाह मानदेय की मांग करते हैं। ज्ञापन देने वालों में बीना देवी, कृष्णा देवी, सुमित्रा देवी, सज्जू देवी, शर्मिला देवी, बबीता देवी, पाटमा देवी, रजनी देवी, चमनी देवी शामिल थे। संवाद