फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: रनाड़ी गांव में संपन्न हुआ कचडू देवता का मेला

Thu, 16 Apr 2026 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डुंडा क्षेत्र की सुख, समृद्धि के लिए रनाड़ी गांव में तीन दिवसीय कचडू देवता का मेला हुआ। मेले के अंतिम दिन कचडू देवता की डोली ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कर आशीर्वाद दिया। वहीं, ग्राम प्रधान सुनैना देवी के छह माह के कार्यकाल में बनाया गया गांव के लिए स्वागत गेट का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

डुंडा ब्लॉक के रनाड़ी गांव में बीते तीन दिनो से कचडू देवता का मेल चल रहा था। ग्रामीणों ने देवता की डोली के साथ रांसो-तांदी नृत्य कर गांव की सुख-समृद्धि, शांति एवं फसल के अच्छे उत्पादन की कामना की। रनाड़ी गांव के भरतचंद रमोला ने बताया कि बैसाखी पर गांव में कचडू देवता का मेला आयोजन किया जाता है। इसके बाद अब कचडू देवता की डोली अस्थल गांव जाएगी। इस मौके पर खेम चंद रमोला, जयवीर शाह, धर्म सिंह रजवार, सोवन चंद रमोला, राम नरेश नौटियाल, सुरेश सिंह, सूरत चंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें