फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बीडीसी बैठक में नहरों की मरम्मत का मुद्दा उठाया

Sat, 07 Mar 2026 06:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






पुरोला। बीडीसी बैठक में बुनियादी मुद्दे छाए रहे। सदन में रोपाई से पहले नहरों की मरम्मत व लघु सिंचाई योजनाओं के लिए धन उपलब्ध कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में संभावित टौंस वन डिवीजन को अपर यमुना वन प्रभाग में मर्ज किए जाने का कड़ा विरोध करते हुए सदन में विरोध प्रस्ताव भी पारित किया गया।



पुरोला की बीडीसी बैठक प्रमुख निशिता शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सिंचाई विभाग की चर्चा के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य कंताड़ी रूकम सिंह और प्रधान यशवंत सिंह ने रोपाई से पहले नहरों की मरम्मत की मांग रखी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता सिंचाई पन्नी लाल ने बताया कि पूरे क्षेत्र की नहरों के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिसके सापेक्ष लगभग तीन करोड़ रुपये स्वीकृत भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोपाई से पहले वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने डॉ. आरसी आर्य और डॉ. मनोज असवाल को निर्देश दिए कि भवनों के निर्माण पूरा होने तक अस्थायी रूप से किराये पर भवन की व्यवस्था की जाए। बैठक में उप प्रमुख महावीर रावत, अनिल शर्मा, एसडीएम मुकेश रमोला, बीडीओ सुरेश चौहान, ईई बलराज मिश्रा, रजत डोभाल, रोशन टम्टा, गंभीर सिंह चौहान उपस्थित रहे। सदन की कार्यवाही के बाद पूर्व विधायक राजेश जुवांठा को श्रद्धांजलि भी दी गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें