फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जल जीवन मिशन की अधूरी योजनाओं का मुद्दा उठाया

Fri, 02 Jan 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान के तहत चिन्यालीसौड़ की न्याय पंचायत तुल्याड़ा में जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। वहीं, पीएमजीएसवाई के अंतर्गत देवीसौड़–तुल्याड़ा–नेरी मोटर मार्ग पर स्लिप आने की शिकायत का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मार्ग पर स्थित स्कूलों के लिए टीएचडीसी से स्कूली बस की मांग रखी। शुक्रवार को प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरकाशी डीपी बलूनी की अध्यक्षता में न्याय पंचायत तुल्याड़ा में जनसेवा शिविर लगा। शिविर में 800 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाया गया। शिविर में ग्रामीणों ने 12 शिकायतें दर्ज की, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
कृषि विभाग द्वारा 80 प्रतिशत अनुदान पर 56 छोटे कृषि यंत्र तथा 50 प्रतिशत अनुदान पर 24 कृषि रसायन वितरित किए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई। शिविर में उपाध्यक्ष उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद गीता राम गौड़, ब्लॉक प्रमुख चिन्यालीसौड़ रणवीर सिंह महंत, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह चौहान, समन्वयक शीशपाल रमोला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें