फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बीमा कंपनी मुआवजे के नाम पर लौटा रही प्रीमियम राशि

Tue, 06 Jan 2026 04:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी काश्तकारों के साथ कर रही है मजाक, टमाटर की फसल हो चुकी है बरबाद
विज्ञापन

फसल का सही मुआवजा नहीं मिलने पर काश्तकारों ने जताई नाराजगी
नौगांव (उत्तरकाशी)। भारी नुकसान के बाद भी टमाटर की फसल का सही मुआवजा नहीं मिलने से काश्तकारों ने एसबीआई जनरल इंश्योरेंस बीमा कंपनी के खिलाफ नाराजगी जता कर प्रदेश सरकार से मुआवजे की मांग की है।
काश्तकारों का कहना है कि खराब मौसम की वजह से उनकी टमाटर की फसल खराब हो गई थी लेकिन बीमा कंपनी ने काश्तकारों को सिर्फ वही धनराशि लौटाई है जो उन्होंने प्रीमियम के तौर पर बीमा कंपनी के खाते में जमा करवाई थी। उन्होंने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोलकर सरकार से जांच की मांग की है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से राष्ट्रीयकृत बैंक और सहकारी समितियों से किसानों की ओर से लिए फसली ऋण पर बीमा अनिवार्य कर रखा है। इसी एवज में सहकारी समिति नौगांव, गढ़ और तीयां समिति से जुड़े 787 काश्तकारों ने मई 2025 में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से टमाटर की फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए 27 लाख 14 हजार चार सौ नौ रुपये का मौसम आधारित बीमा करवाया था।
विज्ञापन

काश्तकार दीवान असवाल, प्रेम सिंह, अजब सिंह, अर्जुन सिंह का कहना है कि ओला और अतिवृष्टि से उनकी टमाटर की फसल खराब हो गई थी जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है लेकिन कंपनी की ओर से फसल को किसी भी तरह की क्षति नहीं दिखाकर काश्तकारों को सिर्फ प्रीमियम की धनराशि लौटाई गई है। बहुद्देशीय सहकारी समिति के अध्यक्ष विशालमणि डिमरी ने बताया कि काश्तकारों के साथ छलावा किया है। क्षेत्र के सैकड़ों काश्तकार मिलकर जल्द मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बीमा कंपनी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें