जिला पंचायत में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्यों का बेमियादी धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान जिपं सदस्यों ने शीघ्र दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के प्रांगण में धरने पर बैठे पर जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि जिला पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप और उनकी दो बार जांच के बाद भी दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने से भ्रष्टाचारियों को शह मिल रही है। साथ ही सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है। धरना देने वालों में जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह पंवार, आनंद सिंह राणा, पवन पंवार, अरुण रावत, दलवीर चंद, मीनू रावत, अनीता रावत, सरिता चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद