फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को हिरासत में लेने पर परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
एससी एसटी एक्ट में एक व्यापारी के बेटे के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। तीन दिन से जिला अस्पताल में भर्ती युवक को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के दौरान परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि हाईकोर्ट से स्टे आदेश आने के बाद युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मनेरी के थानाध्यक्ष केआर पांडेय ने बताया कि कंसैण गांव निवासी मुकेश राज ने बीते 13 जुलाई को मनेरी थाने में दी तहरीर में विजय उप्पल पर गाली गलौज एवं जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर विजय उप्पल पुत्र संजीव उप्पल के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना कर रहे पुलिस उपाधीक्षक दीवान सिंह मेहता ने बताया कि मामले में 23 जुलाई को शिकायतकर्ता के न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए गए थे।
इस बीच युवक बीमार हो गया और उसे 25 जुलाई को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान उसके परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इसी बीच आरोपी युवक ने हाईकोर्ट का स्टे पुलिस को दिया, तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया। शिकायतकर्ता के समर्थन में आए छात्रों और आरोपी युवक के परिजनों के बीच जमकर विवाद हुआ।
विज्ञापन

आरोपी युवक के पिता निकला कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप
उत्तरकाशी। एससी एसटी एक्ट में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी को लेकर सोमवार केे जिला अस्पताल से थाना कोतवाली के बीच दिनभर चले हाइवोल्टेज ड्रामे में शाम को उस समय नाटकीय मोड़ आ गया, जब आरोपी युवक के पिता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पूर्व बेटे के अस्पताल में इलाज और फिर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान अस्पताल से थाने तक चले हंगामे के बीच कोरोना संक्रमित व्यक्ति भीड़ के बीच रहे। इस दौरान जिला अस्पताल में तैनात कर्मचारियों, थाने में पुलिस कर्मियों और आंदोलित छात्र उसके सीधे संपर्क में आए थे। उसके कोरोना पॉजिटिव आते ही संपर्क में आए लोगों में हड़कंप मच गया। अब प्रशासन की टीम को संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर उन्हें क्वारंटीन करने और सैंपलिंग कराने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि संक्रमित व्यक्ति का बीते 23 जुलाई को सैंपल लेकर उसे होम क्वारंटीन किया गया था। ऐसे में पुलिस उसके खिलाफ क्वारंटीन नियमों के उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके परिवार के छह अन्य सदस्यों के खिलाफ भी सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें