फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: नौगांव व बड़कोट में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा

Sat, 18 Apr 2026 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के सुगम एवं सुरक्षित संचालन के लिए उत्तरकाशी पुलिस एवं प्रशासन की ओर से बड़कोट में व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन के साथ बैठक की गई। बैठक में यातायात व्यवस्था सुधार को निर्णय लिया गया कि स्थानीय वाहन बड़कोट गांव पार्किंग में ही खड़े होंगे व यात्रा काल में श्रद्धालुओं के वाहन निर्धारित पार्किंग व होटल पार्किंग में ही रखे जाएंगे।
सीओ बड़कोट चंचल शर्मा ने बताया कि दिन में नौगांव और बड़कोट बाजार में भारी वाहनों का दिन में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। होटल-रेस्टोरेंट को सीसीटीवी चालू रखने, यात्रियों का आईडी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने, विदेशी नागरिकों की सूचना पुलिस को देने और रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सी, बसों को रोटेशन अनुसार संचालन, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने पर रोक के निर्देश भी दिए गए। सीओ उत्तरकाशी जनक पंवार ने बताया कि गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन को पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग एवं पार्किंग व्यवस्था को मजबूत करते हुए भीड़ एवं यातायात प्रबंधन की विशेष योजना तैयार की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें