फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यमुनोत्री धाम में दो माह से टूटे पड़े हैं शौचालय के दरवाजे

Thu, 25 Sep 2025 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी

सार

यमुनोत्री धाम में यात्रियों को टूटी सुविधाओं और अव्यवस्थाओं के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीर्थपुरोहितों ने जिला पंचायत से शौचालयों की मरम्मत की मांग की है। प्रशासन ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्री हो रहे हैं परेशान, तीर्थपुरोहितों ने की अव्यवस्थाएं ठीक करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़कोट। यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू तो कर दी गई है लेकिन वहां पर अभी भी अव्यवस्थाएं बनी हुई है। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि धाम में जिला पंचायत के शौचालयों के दरवाजे दो माह से टूटे हुए हैं लेकिन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। इससे वहां पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मानसून सीजन के दौरान आई आपदा के बाद शुरू हुई यमुनोत्री धाम की यात्रा भाईदूज तक अच्छी चलने की उम्मीद है लेकिन यमुनोत्री धाम में व्यवस्थाओं के अभाव में श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। यमुनोत्री धाम में जिला पंचायत के शौचालयों के दरवाजे दो महीने से टूटे पड़े हुए हैं लेकिन इन टूटे पड़े दरवाजों को ठीक करने की कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, तीर्थ पुरोहित मनमोहन उनियाल, प्रदीप उनियाल सुरेश नौटियाल आदि ने सिस्टम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि मानसून के बाद बड़ी मुश्किल से चारधाम यात्रा सुचारू हो पाई है लेकिन अव्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। मामले में उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि मामला अभी मेरे संज्ञान में नही है इसे दिखवाया जाएगा। इस समस्या को शीघ्र ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें