फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सिल्ला गांव में जर्जर अस्पताल भवन से बना हुआ है खतरा

Sun, 21 Jun 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
विभागीय लापवाही से लोग परेशान, दस साल पूर्व 65 लाख से बनाया गया था भवन
विज्ञापन

मरम्मतीकरण के नाम पर कई बार हो चुके हैं लाखों खर्च, फिर भी स्थिति दयनीय
उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड के दूरस्थ सिल्ला गांव में स्थित आयुष हेल्थ व वेलनेस केंद्र्र का भवन लंबे समय से जर्जर होने के कारण हादसों को न्योता दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दस वर्ष पूर्व भवन का निर्माण करीब 65 लाख की लागत से किया गया था। उसके बाद भी विभाग इस पर कई बार मरम्मतीकरण के नाम पर लाखों की धनराशि खर्च कर चुका है लेकिन विभागीय लापरवाही कभी भी किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकता है।
ग्राम प्रधान सिल्ला सुमित्रा रावत, विनोद रावत, रविंद्र सिंह, अनिल सिंह आदि का कहना है कि वर्ष 2016-17 में भटवाड़ी विकासखंड के दूरस्थ सिल्ला, भेलाटिपरी पिलंग, जौड़ाऊ गांव की स्वास्थ्य सुविधा के लिए इस अस्पताल का निर्माण किया गया था। उस समय इसके भवन का निर्माण करीब 65 लाख की लागत से किया गया था। उसके बाद कई बार विभाग की ओर से मरम्मतीकरण के नाम पर लाखों की धनराशि खर्च की जा चुकी है लेकिन आज भवन की स्थिति जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावत ने बताया कि हर दिन अस्पतालकर्मियों के साथ ग्रामीण उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसी स्थिति में भूकंप के हल्के झटके सहित तेज बरसात में यह कभी भी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों और प्रशासन को जानकारी दी गई लेकिन आज तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द ही भवन की स्थिति नहीं सुधारी जाती है तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें