फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात गागर दूध से किया गया बाणेश्वर महादेव का अभिषेक

विज्ञापन
उत्तरकाशी के बाणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित मेले में नृत्य करती महिलाएं। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
विकासखंड भटवाड़ी के लौंथुुुुरू गांव में बाणेश्वर मेला धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने बाणेश्वर महादेव का अभिषेक सात गागर दूूध से किया। साथ ही देवता की डोली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को लौंथुरू गांव में बाणेश्वर देवता मेला धूमधाम से आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों के साथ ही बयाणा, डिडसारी, कामर, जामक स्याबा गांवों के लोग मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। मेले की परंपरा के अनुसार ग्रामीणों ने अपने मवेशियों का दूध दुहने के बाद किसी अन्य को छुए व प्रयोग किए बिना मंदिर के मुख्य पुजारी को सौंपा। मुख्य पुजारी ने इस दूध को सात गागरों में भर कर बाणेश्वर महादेव का दुग्धाभिषेक किया। ग्रामीणों ने बाणेश्वर महादेव के पश्वा को अवतरित कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। वहीं मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने देर रात तक नाग देवता व बाणेश्वर देवता की डोली के साथ रासौं नृत्य भी किया। देव डोली के साथ अघोरनाथ देवता ने मेले में पहुंची ध्याणियों व ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया। मेले के समापन पर प्रसाद के रूप में खीर वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें