फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मुसड़गांव में हूंण नाग देवता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठ हुई

Thu, 14 May 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डुंडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुसड़गांव धनारी में नव निर्मित हूंण नाग देवता मंदिर की मूर्ति स्थापना व वास्तु पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान गांव में पहुंची ध्याणियों को ग्रामीणों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

धनारी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुसड़गावं में बीते दिनों से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम में शामिल गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है, जहां अनेकों देवी देवता निवास करते हैं लेकिन नागराजा देवता व हूंण नाग देवता परछाधारी देवता है। उन्होंने ग्रामीणों को भव्य मंदिर निर्माण की बधाई दी। इस मौके पर पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, प्रमुख डुंडा राजदीप परमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पवन नौटियाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख गिरीश भट्ट ग्राम प्रधान समोद्री देवी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें