फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द होगा नगर के कूड़े का निस्तारण

Sat, 26 Dec 2015 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से समस्या बने कचरा निस्तारण समस्या के समाधान होने की उम्मीद जगी है। शहरी विकास विभाग ने नगर की कचरा निस्तारण व्यवस्था के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। प्रशासन अब तेखला में ही व्यवस्थित ढंग से कचरा निस्तारण के इंतजाम कराएगा।
विज्ञापन



शनिवार को देहरादून में शहरी विकास मंत्री प्रीतम पंवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल होने पहुंचे डीएम विनय शंकर पांडेय ने बताया कि नगर में कचरा निस्तारण के ठोस इंतजाम जरूरी हैं।

उन्होंने बताया कि शहरी विकास विभाग ने इसके लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इस बजट से तेखला गदेरे में ही रिटेनिंग वाल लगवाकर व्यवस्थित ढंग से कचरा निस्तारण के इंतजाम किए जाएंगे। प्लास्टिक कचरा निस्तारण के लिए उचित जगह तलाश कर कांपेक्टर मशीन भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


डीएम पांडेय ने बताया कि बैठक में उन्होंने अस्पतालों से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण का मामला भी उठाया। इस पर काबीना मंत्री ने निदेशालय को एक बंद गाड़ी का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।

इस गाड़ी में हर हफ्ते अस्पताल से निकलने वाला बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए रुड़की भेजा जाएगा। डीएम ने कहा कि नगर पालिका के सहयोग से जल्द ही नगर में कचरा निस्तारण के ठोस इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें