फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: ढाटमीर गांव के आंगन तक पहुंची खुशियों की बस

Mon, 12 Jan 2026 04:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
अब खत्म हुआ 32 किमी का पैदल सफर, 22 सीटर बस का संचालन हुआ शुरू
विज्ञापन

पुरोला। मोरी विकासखंड की बडासू पट्टी के ढाटमीर गांव तक बस का संचालन शुरू हो गया है। पहली बार गांव तक बस पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बीते शनिवार को 22 सीटर बस का संचालन ढाटमीर तक सफलतापूर्वक किया गया।
बडासू पट्टी के अंतर्गत तालुका, गंगाड़, पवाणी, ढाटमीर और ओसला सहित पांच गांव स्थित हैं जो हरकीदून घाटी का हिस्सा हैं। यह संपूर्ण क्षेत्र गोविंद पशु विहार राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत प्रतिबंधित क्षेत्र में आता है। इन गांवों में लगभग 653 परिवारों की करीब आठ हजार की आबादी निवास करती है। अब तक सांकरी से आगे केवल आठ किमी तक तालुका तक ही हल्के वाहनों की आवाजाही संभव थी।
विज्ञापन

इसके बाद गांवों तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को करीब 32 किमी पैदल यात्रा करनी पड़ती थी जो मरीजों, बुजुर्गों और छात्रों के लिए बेहद कठिन और जोखिम भरी थी। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर पांच वर्ष पूर्व सांकरी से आगे सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। पीएमजीएसवाई के अंतर्गत लगभग 12 करोड़ की लागत से 16 किमी सड़क का निर्माण किया गया।
विज्ञापन

वर्तमान में गंगाड़ व ओसला गांव तक कटिंग का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है जबकि कुछ स्थानों पर पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है। बीते शनिवार को पहली बार 22 सीटर बस ढाटमीर गांव पहुंची तो ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पहुंचने से अब शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। सड़क हरकीदून घाटी को पर्यटन मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करेगी। पीएमजीएसवाई पुरोला के सहायक अभियंता सुभाष दोरियाल ने बताया कि फिलहाल ढाटमीर व आसपास के गांवों के पास पुलों का निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें