फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: वार्षिकोत्सव में गढ़वाली, पंजाबी और हिमाचली गीतों की रही धूम

Sat, 27 Dec 2025 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

नई टिहरी। शिखर स्कालर्स एकेडमी हाईस्कूल गजा का तीसरा वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, पंजाबी, हिमाचली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट ने किया। मुख्य अतिथि कोठारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में आगे आना चाहिए। सेवा भारती के राजेंद्र सिंह खाती ने कहा कि विद्यालय लगातार प्रगति कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कुंवर सिंह खाती ने स्कूल की वर्ष भर की उपलब्धियों की जानकारी दी। मार्डन रिसर्च सोसाइटी की अध्यक्ष राजेश्वरी भंडारी, मनबीर सिंह भंडारी की ओर से छात्र- छात्राओं और अतिथियों को श्रीमद्भागवत गीता की पुस्तक भेंट की गई। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, पूर्व जिला उपाध्यक्ष चतर सिंह, पूर्व जिला मंत्री गजेंद्र सिंह खाती, अभिभावक संघ के अध्यक्ष दिनेश खाती, उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें