फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार यात्री पहुंचे गंगोत्री-यमुनोत्री

Thu, 26 May 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम - फोटो : file photo
विज्ञापन
मैदानी इलाकों की तुलना में खुशगवार मौसम और यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे पर सुचारु यातायात के साथ बड़ी संख्या में तीर्थयात्री धामों तक पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को करीब 11 हजार तीर्थयात्री इन दोनों धामों तक पहुंचे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को 5826 तीर्थयात्री गंगोत्री और 4807 यात्री यमुनोत्री धाम पहुंचे। नौ मई को मंदिर के कपाट खुलने के बाद से अब तक करीब एक लाख पंद्रह हजार यात्री गंगोत्री और 81 हजार यात्री यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। चार धाम यात्रा सुचारू ढंग से चलने से तीर्थ पुरोहितों और यात्रा कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें