फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में नमाज पढ़ने के लिए जुटे दस लोग, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाने के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान जिला मुख्यालय की इंदिरा कालोनी में एक घर में जुमे की नमाज पढ़ने के लिए दस लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते देशभर में लागू लॉक डाउन के दौरान जिले के सभी मंदिर और मस्जिद आदि धार्मिक स्थानों पर ताले पड़े हुए हैं। सामाजिक दूरी बनी रहे और कोरोना संक्रमण न हो इसके लिए एक स्थान पर चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी है। इसके बावजूद शुक्रवार को इंदिरा कालोनी स्थित एक घर में जुमे की नमाज अदा करने के लिए कई लोग एकत्र हुए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने यहां एकत्र हुए दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि इंदिरा कालोनी निवासी कश्मीरा अहमद, दरोगा अंसारी, रहमत अंसारी, शहजाद अंसारी, राशिद अहमद, सदरकन अली, शाजिद, मोनू, इमाजुद्दीन एवं शोएब अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें