गमरी-दिचली पट्टी के 40 और प्रतापनगर के एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाला निर्माणाधीन देवीसौड़ मोटर पुल के जल्द हैंडओवर नहीं होगा। पुल के निर्माण का कार्य कर रही कंपनी ने पुल का काम पूरा करने के लिए पुनर्वास विभाग से तीसरी बार 10 माह का समय और मांगा है।
वर्ष 2006 में टिहरी बांध की झील का बनने के कारण चिन्यालीसौड़ तहसील मुख्यालय तक जोड़ने वाले देवीसौड़ मोटर पुल तब से हर साल चार महीने के लिए झील में समा जाता है और प्रभावित क्षेत्र के लोग मोटर बोट से आवाजाही करते हैं। समान लेने बाजार आने के लिए चिन्यालीसौड़ तक 17 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करने पड़ती है।
शुक्रवार को पुल के निर्माण का डिजाइन तैयार करने के लिए पुनर्वास विभाग व कोलकाता से आए पी. घोष ने पुल का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। डीएम के प्रतिनिधि डुंडा के एसडीएम सौरभ असवाल ने पुल का कार्य देखा और काम पूरा करने के निर्देश दिए। पुनर्वास के ईई शरद श्रीवास्तव ने बताया कि पुल का निर्माण जून तक पूरा कर लिया जाएगा।