फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ब्लाक में होंगे दस मॉडल स्कूल : मुख्यमंत्री

Thu, 01 Dec 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
cm - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य में शिक्षा की स्थिति को सुधारने के लिए हर ब्लाक में दस मॉडल स्कूल खोलने का उन्होंने लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके अलावा जिले में डेढ़ दर्जन सड़कों के निर्माण की उन्होंने घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने जनता से कांग्रेस को जिताने का आह्वान कर कहा कि ‘वर्ष 2017 में आप मुझे गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से विजयपाल सजवाण दें और बदले में मैं वह सब देने को तैयार हूं जो आप मुझ से अपेक्षा रखते हैं।’ मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को यहां कांग्रेस की सतत संकल्प यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा नेताओं को केंद्र सरकार से इको सेंसिटिव जोन में आने वाले 88 गांवों के परिजनों के लिए सरकारी नौकरी का संकल्प लेकर आना चाहिए। वे कभी राम भगवान के नाम पर छलावा करते हैं, तो कभी मां गंगा के नाम से लोगों को छलते हैं।
विज्ञापन


विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि जब उत्तरकाशी आपदा की मार झेल रहा था, तो भाजपा का कोई नेता यहां दिखाई नहीं दिया, लेकिन अब चुनाव के समय हर कोई उपस्थिति दर्ज करवा रहा है। यात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक यमुनोत्री केदार सिंह रावत, राजेश ज्वांठा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस नत्थीलाल शाह, कनकपाल परमार, घनानंद नौटियाल, भूपेश कुड़ियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें