महाशय राजीव कुमार सरस्वती विद्यामंदिर में अभिभावक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में अभिभावकों ने विद्यालय के विकास व पठन-पाठन के तरीकों पर सुझाव दिया। रविवार को आयोजित सम्मेलन में विद्यालय प्रबंधक कमलेश्वर प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है। विद्यालय में हर वर्ष छात्र संख्या बढ़ रही है। प्रधानाचार्य अरविंद सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान समय में नई तकनीक के माध्यम से विद्यालय में शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। सम्मेलन में शिक्षक अभिभावक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नौटियाल, राजेंद्र महर, आजाद डिमरी, ऋतु राणा, दीप्ति भद्री, पिंकी गुसाई, प्रेमलाल टम्टा, कलावती भट्ट, ज्योति शाह, शशिबाला उनियाल आदि उपस्थित थे।