फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क नहीं होने से अरुण गौल गांव के लोग हैं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विकाखंड नौगांव की बनाल पट्टी के अरुण गौल गांव से जिले में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोलती तस्वीर सामने आई है। यहां सड़क स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में एक बीमार बुजुर्ग को डंडी के सहारे करीब चार किमी पैदल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

गत शनिवार को गांव के 73 वर्षीय बुजुर्ग की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। गांव में स्वास्थ्य व सड़क सुविधा न होने के कारण किसी तरह ग्रामीणों को खासी परेेेशानी उठानी पड़ी। बीमार बुजुर्ग को ग्रामीणों ने डंडी के सहारे चार किमी पैदल चलकर गडोली अस्पताल पहुंचाया, जिसे बाद में विकासनगर रेफर किया गया। जबकि यहां थातरा से अरुण तक महज दो किमी मोटर मार्ग निर्माण के लिए भूमि प्रतिकर 2014 में बांटा जा चुका है, लेकिन अभी तक शासन और विभाग से रोड कटिंग के लिए वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
जिला पंचायत सदस्य पवन पंवार, यशवंत चौहान, संदीप सिंह, जसवंत चौहान का कहना है कि प्रतिकर बंटने के बाद भी सड़क कटिंग शुरू होना तो दूर सड़क न होने से गौल, अरुण गांव की करीब डेढ़ सौ परिवारों को चार किमी पैदल चलकर सड़क मार्ग तक पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि भी केवल चुनाव के दौरान वादा कर देते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद ग्रामीणों की ओर देखते तक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें