फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: शिक्षक पृथ्वी सिंह का चयन शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए होने पर खुशी जताई

Fri, 03 Apr 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। शिक्षक पृथ्वी सिंह रावत का चयन शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए हुआ है। प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 19 शिक्षकों के नामों की घोषणा की है, जिनमें आदर्श प्राथमिक विद्यालय उदकोटी के प्रधानाध्यापक पृथ्वी सिंह रावत भी शामिल हैं ।उनके चयन से पुरोला विकासखंड और उदकोटी क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


शिक्षक पृथ्वी को यह सम्मान उनके नवाचारपूर्ण शिक्षण तरीकों, शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज में शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा। सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित उनके विद्यालय में किए गए शैक्षिक सुधारों व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए प्रयासों को विशेष रूप से सराहा गया है। स्थानीय निवासियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी इसे जनपद के लिए उपलब्धि माना है। इस अवसर पर पृथ्वी सिंह रावत ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उनके विद्यालय के सभी सहयोगियों और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में और अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें