फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: छात्र-छात्राओं को बताए आपदा से निपटने के गुर

Mon, 19 May 2025 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के तहत एनडीआरएफ के जवानों ने छात्र-छात्राओं को आपदाओं से निपटने के तरीके बताए। साथ ही डेमो प्रदर्शन कर छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

एनडीआरएफ के सेनानी सुदेश कुमार के दिशा-निर्देश पर एनडीआरएफ के जवानों ने सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज मनेरी में छात्र-छात्राओं को आपदा से निपटने के गुरु सिखाए। एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर त्रैपन रावत ने कहा कि आपदा के लिहाज से बेहद संवेदनशील सीमांत क्षेत्र उत्तरकाशी के लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक और तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के साथ बचाव कार्य की भी जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गुलाब सिंह मेहर ने एनडीआरएफ के जवानों की ओर से छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देने पर आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें