राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज भंकोली में योग एवं आत्मसुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही आत्मसुरक्षा के गुर भी सिखाए गए। मुख्य अतिथि महिला मंगल दल की अध्यक्ष दीपमाला रावत और प्रधानाचार्य कामदेव पंवार ने कहा कि बेटियों को स्वयं अपने अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरूक होना होगा। ताकि वह समाज में फैल रही बुराईयों का सामना कर सकें। कार्यक्रम में अरविंद पश्चिमी, विभूतिभूषण गोस्वामी, डा. शंभू प्रसाद नौटियाल, सेवाराम पोसवाल, महेश उनियाल, स्पन सिंह, सुभाष, ज्ञानचंद पंवार, सुदीप रावत, अर्चना पालीवाल, अनूप गुसांई, नवीन मखलोगा आदि मौजूद रहे।
राइंका श्रीकालखाल में सभी छात्र-छात्राओं को ट्रैक सूट व टी-शर्ट बांटे गए। कक्षा 12 की छात्रा अंजलि को एक दिन के लिए विद्यालय का प्रधानाचार्य बनाया गया। उन्होंने विद्यालय के कार्यों का कुशल संचालन करने के साथ ही सभी से बेटियों को अच्छी शिक्षा तथा समान अवसर व उचित सम्मान देने की अपील की। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष विनोद पोखरियाल, प्रधानाचार्य सुमेरा प्रजापति, पूजा चमोली, पूजा नेगी, सुरक्षा रावत आदि लोग मौजूद रहे। वहीं मोरी में नेहरू युवा केंद्र संगठन की स्वयंसेवी कंचन पंवार के नेतृत्व में वॉल पेंटिंग अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न गांवों की दीवारों पर बालिका शिक्षा, भ्रूण हत्या रोकने आदि विषयों पर आधारित चित्र बनाए गए। अभियान में दीपक, प्रणव, उपेंद्र, स्मिता, गिरीश, देवांशी, प्रदीप, विकास, प्रवेश आदि युवा शामिल रहे।
बेटियों को दें समान अवसर और बेहतर शिक्षा
उत्तरकाशी। जिला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थीलाल शाह, डीएम डॉ. आशीष चौहान व सीडीओ पीसी डंडरियाल ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पर आधारित लघु फिल्म के प्रदर्शन के साथ की गई। गंगोत्री विधायक ने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान से समाज में बेटियों के प्रति सोच बदली है। बेटियां और महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलकार देश के विकास में अहम योगदान दे रही हैं। डीएम ने कहा कि सभी लोगों को अपनी बेटियों को सम्मान, सुरक्षा एवं अच्छी शिक्षा देकर उन्हें उज्जवल भविष्य देना चाहिए। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. डीपी जोशी, मुख्य शिक्षाधिकारी रामेंद्र कुशवाह, परियोजना निदेशक आरएस रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी विक्रम सिंह, सुभाष चंद्र, वंदना, अजय पंवार आदि मौजूद रहे।
इंसेट
उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियों को किया सम्मानित
उत्तरकाशी। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला प्रेक्षागृह में जिला प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियों व महिलाओं को सम्मानित किया गया। लैंगिक भेदभाव व स्वच्छता संबंधी कार्य करने के लिए तनुजा डिमरी को लोक चैंपियन के खिताब से नवाजा गया। जबकि महिलाओं की समस्याओं संबंधी कार्य करने लिए पूनम रावत को जैंडर चैंपियन पुरस्कार, साहसिक कार्यों के लिए ममता रावत, पर्वतारोहण के लिए देवयानी सेमवाल, प्लंबिंग का स्वरोजगार शुरू करने के लिए नीता पंवार तथा नेशनल फुटबॉल टीम में चयन होने पर पल्लवी रावत, मनीषा, अदिति पंवार, दिया राणा, वंदना एवं तक्षशिला को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने पर आशा कार्यकर्ता रेशमा, प्रियंका और कमला को भी स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।