राजकीय महाविद्यालय में 130 नये छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह पंवार ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं से कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य नवीन छात्राओं को महाविद्यालय की गरिमा, नीति, शैक्षणिक कार्यक्रम, अनुशासन के बारे में विस्तार से जानकारी देना है। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. शैला जोशी, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. मंजू भंडारी, डॉ. खुशपाल सिंह, डॉ. आलोक बिजल्वाण, डॉ. रजनी लस्याल, संगीता थपलियाल, प्राध्यापक डॉ. बृजेश चौहान, डॉ. अशोक अग्रवाल आदि उपस्थित थे। संवाद