नेहरू युवा केंद्र ने शनिवार को ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें युवाओं से केंद्र सरकार की ओर से जल संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण एवं नमामि गंगे कार्यक्रमों को क्षेत्रीय व ग्राम स्तर तक पहुंचाने की अपील की गई।
संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी विजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रतिवर्ष ब्लाक स्तर पर पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन कराता है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी देना है। संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक डा. राधेश्याम खंडूड़ी व प्रधानाचार्य मेधनी प्रसाद डंगवाल ने गंगा की पवित्रता एवं संरक्षण पर विचार रखे। इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे नेहरू युवा केंद्र उत्तम पंवार, बीईओ डुंडा विक्रम जोशी, तानिया त्रिवेदी, अंजली, तनुजा रावत आदि मौजूद रहे। संवाद