फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं को संगठित करेगा स्वाभिमान मोर्चा

Sun, 02 Nov 2025 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। नगर पालिका सभागार में उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा की ओर से नव चेतना एवं जन जागृति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और राज्य के मूलभूत विकास से जुड़ी समस्याओं पर जागरूक किया। इसके साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

पुरोला में नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार ने किया। सरकारी और निजी नौकरियों को बेचा गया। इसके साथ ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। वहीं युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया। सरकारों ने राज्य की मूल अवधारणाओं के विपरीत जाकर जल, जंगल, जमीन और जवानी को गर्त में डुबो दिया है।
उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब युवाओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठानी होगी और उत्तराखंड को नई दिशा देने के लिए स्वाभिमान मोर्चा से जुड़ना होगा। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष गोविंद सिंह, जगवीर रावत, कुलदीप समाजसेवी, किशन सिंह रावत, दयाराम नेगी, महेंद्र सिंह राणा, नवीन चौहान, अमीन सिंह राणा, भारत सिंह राणा, नीरज नौटियाल, बचन सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें