फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई भाषा पर अपनी पकड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर संस्कृति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भाषा पर अपनी पकड़ दिखाई। विजेता प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को कीर्ति इंटर कालेज के सुमन सभागार में संस्कृत प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने शुभारंभ किया। कैलाश आश्रम के प्रबंधक सिद्धेश्वरानंद एवं संस्कृत भारती के पूर्व संगठन मंत्री अक्षयानंद सरस्वती ने संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए इस तरह के कार्यक्रमों पर जोर दिया। वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत नाटक एवं समूहगान प्रतियोगिता में श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय उत्तरकाशी व समूह नृत्य में राइंका बड़ेथी चिन्यालीसौड़ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि वाद-विवाद में पीजी कालेज उत्तरकाशी के सचिन भट्ट एवं अंकित ममगांई, आशुभाषण में संस्कृत महाविद्यालय के गौतम भट्ट तथा श्लोकोच्चारण में पीजी कालेज के स्वराज ने प्रथम स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक एवं समूहगान में संस्कृत महाविद्यालय तथा समूह नृत्य में राइंका श्रीकोट की टीम विजेता बनी। जबकि वाद-विवाद में संस्कृत महाविद्यालय के अंशुमान सेमवाल एवं दिवाकर सेमवाल, आशुभाषण में राइंका मंजगांव के गौरव भट्ट और श्लोकोच्चारण में संस्कृत महाविद्यालय के आजाद प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम के संयोजक चंद्रशेखर नौटियाल एवं सहसंयोजक प्रदीप कोठारी ने बताया कि जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाग आगामी 5 व 6 नवंबर को हरिद्वार में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक जितेंद्र सक्सैना, उमेश बहुगुणा, कुलानंद रतूड़ी, पूर्णानंद भट्ट, राकेश रमोला, अतोल सिंह महर आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें