पुरोला। राजकीय महाविद्यालय मोरी में गुरुवार को महाविद्यालय सभागार में देवभूमि उद्यमिता एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीए द्वितीय, चतुर्थ एवं छठवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों सहित 70 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर पंजीकरण कराया।
कार्यक्रम में ईडीआईआई अहमदाबाद एवं दून विश्वविद्यालय देहरादून से आई प्रोजेक्ट ऑफिसर सपना नेगी ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। ओरिएंटेशन के दौरान मोरी विकासखंड में उद्यमिता की संभावनाओं पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. आरके वर्मा, देवभूमि उद्यमिता के नोडल अधिकारी डॉ. आशाराम ,अवधेष बिजलवान कुलदीप,चतर सिंह राय, वैपारी लाल भुर्राटा आदि मौजूद रहे। संवाद